पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवाई| थाना क्षेत्र के गोरधनपुरा में रविवार को बस चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला के पैर में चोट आई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को 108 एंबुलेंस से कवाई अस्पताल पहुंचाया। थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि हनुवतखेड़ा हाड़ कवाई निवासी रामप्रकाश मीणा उसकी प|ी श्रवणी के साथ बाइक से टांचा की ओर जा रहा था। गोरधनपुरा में लोक परिवहन बस के चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में बाइक के टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई राजपाल सिंह ने महिला को 108 एंबुलेंस से कवाई अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से बस को जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...