ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
स्टेट हाईवे-51 पर सोमवार को हनुमान चौकी के पास घुमाव पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक गंभीर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर बांरा रैफर कर दिया।
थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि थानाक्षेत्र के घांघोनिया निवासी जोधराज बैरवा, लोकेश पांचाल, ममताबाई तीनों बाइक से गांव से कवाई की तरफ आ रहे थे। वहीं गोरधनपुरा के कच्चे रास्ते से ट्रक को ड्राईवर ने एक साथ हाईवे पर ले गया। घुमाव में बाइक सवार दिखाई नहीं दिया। इससे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में जोधराज, ममता काे हल्की चोट लगी है। वहीं लोकेश को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार कर बांरा रैफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।