पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कवाई. महात्मा फुले जयंती पर शोभायात्रा निकालते माली समाजबंधु।

कवाई. महात्मा फुले जयंती पर शोभायात्रा निकालते माली समाजबंधु।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाली शोभायात्रा

कवाई| कस्बे के फूल मालियान समाज की ओर से रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। इस मौके पर धर्मशाला परिसर में महात्मा फुले की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यहां से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई, जो महावर, नृसिंह चौक, मुख्य बाजार होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान बालिकाएं मंगल कलश सिर पर रखकर चल रही थी। युवा जयकारों के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। धर्मशाला में आयोजित सभा में वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने पर जोर दिया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति है। इस मौके पर पूर्व उप सरपंच मदनलाल, रामप्रताप, मोहनलाल, हरिराम सुमन, शिक्षक छीतरलाल, हरिवल्लभ, मदनलाल, छीतरलाल, महेंद्र सुमन, गिर्राज सुमन, जगमोहन, छोटूलाल, रामगोपाल सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...