पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कवाई की सड़कों व थाने में डेढ़ लाख से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कवाई की सड़कों व थाने में डेढ़ लाख से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवाई| कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए विधायक रामपाल मेघवाल ने विधायक कोष से डेढ़ लाख रुपए की स्वीकृति दी है। अब कस्बे के मुख्य मार्ग व थानाभवन परिसर जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा अपराध नियंत्रण का आधुनिक हथियार है। लंबे समय से कस्बे में इसकी जरूरत को देखते हुए सरपंच वंदना सिरोहिया सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक मेघवाल को समस्या से अवगत कराया था। जिन्होंने कस्बे के मुख्य मार्गों में कैमरा लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की स्वीकृति दी है। जल्द ही एसपी डीडी सिंह के निर्देशन में मार्गों को चिह्नित कर उच्च क्षमता और गुणवत्ता युक्त कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन कैमरे लगने से एक क्लिक में कस्बे पर नजर होगी।

खबरें और भी हैं...