धाकड़ समाज ने स्कूल को दी सहायता राशि
कवाई| मोठपुर पंचायत क्षेत्र के केरवालिया गांव में धाकड़ समाज की बैठक हुई। जिसमें गांव के स्कूल में निर्माणाधीन हॉल के लिए सामूहिक रूप से एक लाख रुपए की राशि दी गई। प्रधानाचार्य पंकज मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल में हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है। कार्य के दौरान पैसों की किल्लत के चलते छत का कार्य रुका हुआ था।