जिला सहकारी बैंक के नए एटीएम केंद्र का हुआ उद्घाटन, होगी सुविधा
कवर्धा|जिला मुख्यालय में जन सुविधा खासकर किसानों के लिए जिला सहकारी बैंक ने एक और नए एटीएम का उद्घाटन सोमवार को किया गया। अब इस बैंक से संबद्ध एटीएम की संख्या जिले में 3 हो गई है। इसमें पांडातराई और पंडरिया में एक-एक संचालित है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी एनएस जंघेल ने बताया कि इस बैंक में खाताधारक किसान सदस्य की संख्या 1 लाख 25 हजार 335 हैं। जिले में 67033 किसान क्रेडिट कार्डधारक है। मौके पर शाखा प्रबंधक बलदाउ प्रसाद सोनी, पीएल श्रीवास व शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।