पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रकम दोगुना करने के नाम पर 6 लाख ठगे

रकम दोगुना करने के नाम पर 6 लाख ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी कंपनी बना रकम दोगुना करने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी कर 2 महिला समेत 8 आरोपी फरार हो गए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 34 चिटफंड अधिनियम 1978और छग निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मिनीमाता चौक पर एक फर्जी कंपनी बनाकर ऑफिस खोला था, जहां रकम दोगुना करने का लालच देकर लोगों को झांसे में लिया जाता था। कवर्धा के वार्ड- 6लक्ष्मी लॉज के पीछे रहने वाले चंद्रकुमार पिता बुधराम बंजारे (64) भी इनके झांसे में आ गया। उन्होंने नवंबर 2013 से मई 2018 के बीच कंपनी में पैसा जमा कराया था। रकम दोगुना तो नहीं हुआ, लेकिन कंपनी ऑफिस बंद कर एजेंट और संचालक संचालक 6 लाख रुपए लेकर फरार गए। पीड़ितों ने शनिवार को थाने में पहुंचकर उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

दुर्ग,हरियाणा के आरोपी

ठगी के सभी आरोपी दुर्ग और हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों में एजेंट शिव साहू निवासी अंडा जिला दुर्ग, देवेन्द्र कुमार साहू निवासी आमटी जिला दुर्ग, संचालक मोहन शर्मा, ललित कुमार झामब दोनों महेश नगर अंबाला गेट हरियाणा, बलजीत सिंह निवासी सिकलीगढ मोहल्ला अंबाला गेट हरियाणा, सैलजा शर्मा महेश नगर अंबाला गेट हरियाणा, सचिन मिश्रा सेक्टर 09 अर्बन स्टेट अंबाला सिटी हरियाणा और कंचन झाम्ब निवासी महेश नगर हरियाणा शामिल हैं।

8 पर जुर्म दर्ज किया

रकम दोगुना के नाम पर 6 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। चिटफंड कंपनी के 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हरप्रसाद पाण्डेय, टीआई, कोतवाली थाना कवर्धा

खबरें और भी हैं...