ऐसा है हाल: दस में 3 सिटी बसें बिना चले ही हो गईं कबाड़, कांच भी तड़के
कवर्धा| लोगों की सुविधा के लिए मिली 10 में से 3 सिटी बसें बिना चले ही कबाड़ हो गई है। 2 साल से ये बसें स्वर्ण जयंती परिसर कवर्धा में खड़ी हैं। बसाें के कांच टूट गए हैं। इनके पहिए, बैटरी व डीजल टैंक तक निकाल लिए गए हैं। शासन से मिले इस 30 सीटर वाली सिटी बसों का लोगों को सुविधा नहीं मिल रहा है।