पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली बार बीएड में गाइडलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर यानि एससीईआरटी ने राज्य में पहली बार 4 वर्षीय बीएड कोर्स में दािखले को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके अंतर्गत इस साल इस पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के मेरिट आधार दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के लिए 150 सीटें निर्धारित हैं।

पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए युवाओं को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापमं को सौपी गई हैं। व्यापमं ने इस प्रवेश परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया हैं। प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून निर्धारित की गई हैं। वर्तमान में व्यापमं के वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं।

बीएड के साथ बीएससी व बीए भी: यह पाठ्यक्रम बीए व बीएससी के साथ 4 वर्षो का होगा। वहीं इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संबंधित अभ्यर्थी को 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। इसके अंतर्गत 4 वर्षीय बीए-बीएड में किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण व बीएससी-बीएड के लिए गणित व विज्ञान के साथ उत्तीर्ण अनिवार्य किया गया हैं। बता दे कि इस तरह की 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम को पिछले साल लागु किया गया था। वहीं अभी तक 12वीं के बाद डीएड व ग्रेजुएशन के बाद बीएड किया जाता हैं।

खबरें और भी हैं...