पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवोदय परीक्षा : ओएमआर शीट में हाथ से बनाए गोले

नवोदय परीक्षा : ओएमआर शीट में हाथ से बनाए गोले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा हुई तो उत्तर के लिए ओएमआर शीट में अधूरे वैकल्पिक गोले बने थे। ऐसे में छात्रों को शीट में चार विकल्प के लिए गोले बनाने पड़े, ऐसा छह जगह करना पड़ा।

दरअसल नवोदय विद्यालय में 9वीं कक्षा में 2 सीटें हैं। जिसमें प्रवेश के लिए छात्रों ने आवेदन किया था। इसकी परीक्षा शनिवार को थी। परीक्षा में 100 प्रश्न थे व इनके जवाब ए, बी, सी या डी के वैकल्पिक स्वरूप में देने थे। छात्र जब परीक्षा देना शुरु किए, तब पता चला 94 प्रश्नों के उत्तर के विकल्प पर चिन्ह लगाने ओएमआर शीट में ए, बी, सी या डी के गोले बने हैं, लेकिन इसके बाद 6 प्रश्नों के उत्तर के लिए गोले नहीं बने हैं।

हैरान रह गए केन्द्राध्य:केन्द्र अध्यक्ष को जब यह जानकारी मिली, तो वे भी हैरान रह गए। जब लिफाफा खोलकर उसे परीक्षार्थियों को बांटा गया, तब यह जानकारी सामने आई। मुख्यालय को इसकी सूचना देने पर उन्होंने बचे हुए 6 प्रश्नों के मैनुअल गोले बनाने कहा और उसी में से एक गोले में उत्तर भरने के निर्देश दिए। तब बच्चों ने शीट में परीक्षा के दौरान ही चार वैकल्पिक गोले बनाए और एक में उत्तर का चिन्ह लगाया।

बड़ी गलती हुई, दिल्ली में जानकारी दी

यह बड़ी गलती है, जो नहीं होनी थी। इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी गई है। वैसे यह जानकारी सामने आई है कि ओएमआर शीट की यह गलती पूरे देश में हुई है। बच्चों ने 6 प्रश्नों को उत्तर ओएमआर शीट में मैनुअली गोले बनाकर दिए हैं। सुधाकर रेड्डी, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, कवर्धा

खबरें और भी हैं...