पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वसहायता समूह की महिलाओं को पांच माह से नहीं मिला वेतन

स्वसहायता समूह की महिलाओं को पांच माह से नहीं मिला वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडा|ग्राम कुंडा क्लस्टर के सभी स्वसहायता समूह को पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। एफ़एलसीपी राजेश्वरी चन्द्राकर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन ने हर ब्लॉक में स्वसहायता समूह का गठन तो किया है और हर ग्राम पंचायत में 02 सक्रिय महिला बनाया गया है। इन महिला समूहों से आरबीके एफ़एलसी, आरपीएमसीपी का गठन किया गया है। ये सभी केडर अपने अपने काम करने और ट्रेडिंग करने कवर्धा जाते हैं। लेकिन इन समूह की महिलाओं को 5 माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। राजेश्वरी ने बताया 45 डिग्री तापमान में भी महिलाएं जनकल्याण योजनाओं को गांव गांव जाकर लोगों तक पहुंचा रही हैं और महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद वे माली हालत में जीने के लिए विवश हैं।

खबरें और भी हैं...