पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारख बोले पंजाब, पुडुचेरी व परिवार में सिमट जाएगी कांग्रेस

पारख बोले- पंजाब, पुडुचेरी व परिवार में सिमट जाएगी कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा 26 मई को पंडरिया और 30 मई को कवर्धा विधानसभा के नरोधी गांव से शुरू होगी। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई।

विकास यात्रा प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में पंजाब, पांडुचेरी और एक परिवार के अंदर सिमट जाएगी। वो दिन दूर नहीं, जब भारत कांग्रेस मुक्त होगा। उन्होंने विकास यात्रा को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चार्ज किया। उन्होंने कहा कि कवर्धा मुख्यमंत्री का गृह जिला है, जहां 50 हजार लोग उनकी स्वागत के लिए तैयार रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए जो काम किया है इन्ही विकास कार्यों को लेकर भाजपा विकास यात्रा से सीधे जनता से संवाद कर रही है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संदेश पहुंचाएं कार्यकर्ता: बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री संतोष पांडेय ने विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। जिला संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने विकास यात्रा की संदेश को गांव-गांव पहुचाने की जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।

कवर्धा. विकास यात्रा को लेकर पदाधिकारियों की बैठक लेते खूबचंद पारख।

खबरें और भी हैं...