पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दामापुर की सेक्टर सुपरवाइजर बिना अनुमति के 1 साल से गायब

दामापुर की सेक्टर सुपरवाइजर बिना अनुमति के 1 साल से गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत दामापुर सेक्टर सुपरवाइजर प्रीति कश्यप 4 मई 2016 से कार्य से अनुपस्थित थी। इसके चलते महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाअों को संचालन नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए जांच कमेटी बैठाई गई,जिसमें पाया गया कि सुपरवाइजर प्रीति कश्यप द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही व बिना बताए अवकाश में रहा करती थी। इसे लेकर तात्कालीन कलेक्टर नीरज बनसोड़ ने 18 जनवरी 2018 को सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया हैं। लेकिन आदेश जारी होने के 5 माह से अधिक हो जाने के बाद भी सुपरवाइजर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया गया हैं।

सुपरवाइजर को पक्ष रखने दिया गया था समय: जांच कमेटी ने सेक्टर सुपरवाइजर प्रीति कश्यप के खिलाफ 3 अारोप लगाए थे। इसमें शासकीय सेवा में लापरवाही, बिना बताए कार्य में अनुपस्थित समेत अन्य अारोप थे। जांच कमेटी ने प्रीति कश्यप को अपना पक्ष रखने के लिए कई बार सूचना भी भेजा। लेकिन कोई जबाव नहीं दिया गया।

सेवा समाप्ति का आदेश

कमेटी ने सेक्टर सुपरवाइजर की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया हैं। विभागीय नियमानुसार सेवा समाप्ति महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा किया जाता हैं। वर्तमान में प्रीति कश्यप शासकीय सेवा में हैं। एलआर कश्यप, जिला अधिकारी

खबरें और भी हैं...