कवर्धा|नेशनल हाइवे पर ग्राम मगरदा के पास गुरुवार शाम 7.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमोल नाथ पिता हत्थीनाक यो गी (64) तिवारी नवागांव का रहने वाला था, जो गुरुवार को घरेलू काम से कवर्धा आया था। शाम साढ़े 7 बज बाइक से घर लौटते समय हाइवे पर मगरदा के पास पीछे से आ रहे कार क्रमांक सीजी 04 केवाई 3117 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार अमोलनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।