छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने अपने दूरसंचार विंग के लिए 2 सौ से अधिक पदों पर भर्ती करने वाला है। इसे लेकर पीएचक्यू यानि पुलिस हेडक्वाटर्स रायपुर ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जून तक किया जा सकता है।
वहीं इस पद के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नि:शुल्क ट्रेनिंग व लिखित परीक्षा के लिए कोचिंग दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिला पुलिस द्वारा अगस्त 2017 में लगातार विभिन्न पदों के लिए नि:शुल्क कोचिंग व ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं। नई वेकेंसी जारी होने के बाद इन पदों के लिए प्रतिदिन दो पाली में विशेष कोचिंग देने की तैयारी की जा रही है।
इन पदों के लिए किया जा सकता है आवेदन, 12वीं गणित विषय के साथ उत्तीर्ण अनिवार्य: पीएचक्यू ने इसी हफ्ते दूरसंचार विंग के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार आरक्षक दूरसंचार के लिए 212 पद, एमटी(वाहन चालक) 2 व डाटा एनंट्री ऑपरेटर के लिए 1 पद हैं। इन पदों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई। इसमे आरक्षक दुरसंचार के लिए 12वीं गणित, रसायन, भौतिक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया हैं। इसी प्रकार 2 अन्य पदों के लिए 10 वीं व 12वीं पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई हैं।
अच्छी पहल
सुबह व शाम के समय दी जाती है नि:शुल्क कोचिंग, जिले के 12वीं पास युवा 14 जून तक कर सकते हंै आवेदन
कवर्धा.वर्तमान में डीएफ व सीएएफ के लिखित परीक्षा की कोचिंग दे रहे हैं।
परीक्षा में ज्यादातर युवाओं ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की
जिला पुलिस द्वारा गत 9 माह से 1346 युवाओं को जिला बल व सीएएफ यानि छत्त्तीसगढ़ आर्म फोर्स के आरक्षक पद के लिए ट्रेनिंग व कोचिंग दे रही हैं। इन पदों के लिए वर्तमान में शारीरिक परीक्षा आयोजित की जा रहीं हैं। इस परीक्षा में इसी ट्रेनिंग सेंटर के करीब 6 सौ से अधिक युवाओं ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हैं। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ये युवा लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
पदों पर लिखित के साथ होगी शारीरिक परीक्षा
पुलिस विभाग के ज्यादातर पदों के लिए शारीिरक परीक्षा ली जाती हैं। वर्तमान में जारी विज्ञापन के अनुसार आरक्षक दूरसंचार व एमटी(वाहन चालक) पद के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन दोनों पदों के लिए पुरुष वर्ग को 15 सौ मीटर दौड़ 5.40 सेकंड के भीतर व महिला अभ्यर्थी को 8 सौ मीटर दौड़ 3.20 सेकंड के भीतर पूरा करना होगा। इसी प्रकार डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिए शारीरिक परीक्षा नही ली जाएगी। इसके बदले कम्प्यूटर में टायपिंग परीक्षा होगी। जिला पुलिस विभाग द्वारा इन्हीं परीक्षा सिलेबस के आधार पर युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग देगी।