पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, मेडिकल जांच के लिए तीन घंटे कराया इंतजार

सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, मेडिकल जांच के लिए तीन घंटे कराया इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम महली में 17 साल की लड़की के साथ उसके ही सौतेले भाई ने दुष्कर्म किया। परिजन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट की, तो पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गुरुवार शाम 6 बजे जिला अस्पताल लेकर गए। महिला डॉक्टर नहीं होने से जांच के लिए पीड़िता को 3 घंटे तक इंतजार कराया गया।

इस बीच पुलिस और अस्पताल प्रबंधन डॉक्टर को कॉल लगाते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया। रात 9 बजे वे अस्पताल पहुंची। तब पीड़िता की मेडिकल जांच हुई। दुष्कर्म की पुष्टि पर रात में आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम कोटा (बिलासपुर) रवाना किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है।

सीएस ने कहा- बाजार गई थीं डॉक्टर: सिविल सर्जन डॉ. एसआर चुरेंन्द्र बताते हैं कि जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर उषा सिंह हैं, जो गुरुवार सुबह 8 से 2 बजे तक ड्यूटी खत्म कर घर चली गई थीं, शाम को घरेलू काम से बाजार गई व मोबाइल घर छूट गया था।

शौच के दौरान दुष्कर्म: पुलिस के मुताबिक घटना जनवरी 2018 की है। पीड़िता व आरोपी सौतेले भाई-बहन हैं। पिता की पहली प|ी का लड़का जो आरोपी भी है, वह घर आया था। घटना की रात पीड़ित शौच गई, तो आरोपी ने मुंह पर कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया।

गर्भ ठहरा: घटना के बाद आरोपी अपने घर कोटा चला गया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। परिजनों को शक हुआ, तब पीड़िता ने बताया और थाने में रिपोर्ट की गई। पीड़िता तीन माह की गर्भवती है।

मामले में जांच जारी है

घटना जनवरी 2018 की बताई जा रही है। नाबालिग लड़की से उसके ही सौतेले भाई ने दुष्कर्म किया। पीड़िता 3 महीने के गर्भ से है। रिपोर्ट के आधार पर रात में ही आरोपी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है। पवन पटवा, एसआई, कुण्डा थाना

खबरें और भी हैं...