शहर के वार्ड- 5 में सफाई न होने से नाराज पार्षद व उसके कुछेक साथियों ने 3 दिन पहले नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को कचरा गिफ्ट किया था। इस पर पालिका अफसरों ने उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने शिकायत की थी।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी पार्षद बिलाल खान और विकास केसरी के खिलाफ धारा 186, 294, 503, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सफाई के लिए वार्ड में पहुंचे कर्मचारियों के साथ न सिर्फ गाली- गलौच की, बल्कि शासकीय कार्य में बाधा पैदा करते हुए कर्मचारियों को छवि का धूमिल करने का प्रयास किया है। अपराध कायम कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।