युवती ने फंदा लगाया अस्पताल में इलाज, मौत
कवर्धा.अस्पताल में मृतक के परिजन।
कवर्धा|पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को ग्राम मड़मड़ा निवासी सीमा पिता श्रीराम नागवंशी (19) ने दोपहर करीब 2 बजे घर में फांसी लगा ली। फांसी पर लटकता हुआ देख परिजन ने जिला अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।