तेंदूपत्ता की तुड़ाई : हर दिन 300 रुपए कमाई की जुगत
कवर्धा| वनांचल इलाकों में तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम शुरू हो गया है। जिले के 22 हजार से ज्यादा पंजीकृत संग्राहक परिवार तेंदूपत्ता तोड़ाई में जुटे हुए हैं, जो आमदनी का अच्छा जरिया है। लघु वनोपज सहकारी यूनियन के सभी 19 प्राथमिक सहकारी समितियों के 242 फड़ों के जरिए खरीदी की जा रही है।
200 गड्डी बनती है: एक संग्राहक एक दिन में कड़ी मेहनत से 200 गड्डी बना पाता है। समिति एक गड्डी के लिए 1.50 रुपए मिलते हैं। 200 गड्डी के 300 रुपए मिलते हैं।
बीते साल 35 हजार मानक बोरा का हुआ था संग्रहण: वर्ष 2017 में 35 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ था। एक मानक बोरा में 1000 गड्डी तेंदूपत्ता होता है और एक गड्डी में 50 तेंदूपत्ता होता है।