पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद बिलाल खान पर एफआईआर दर्ज कराने सीएमओ ने लिखा पत्र

पार्षद बिलाल खान पर एफआईआर दर्ज कराने सीएमओ ने लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के दीनदयाल नगर वार्ड- 5 में गंदगी के बीच वट सावित्री पूजा से नाराज पार्षद ने सीएमओ को कचरा गिफ्ट किया था। मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को सीएमओ सुनील अग्रहरि ने कोतवाली थाने को पत्र लिख पार्षद बिलाल खान, विकास केशरी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने मांग की है।

सीएमओ ने पत्र में लिखा है कि पार्षद बिलाल खान व उसके साथ बिना पूर्व सूचना के सीधे कार्यालय में घुस आए। नुक्कड़ का कचरा इकट्‌ठा कर सीएमओ कक्ष में कचरा भेंट किया। करीब 25 मिनट तक उनके प्रदर्शन के कारण नगर पालिका का कामकाज बाधित हुआ। उन्होंने पार्षद की हरकत को अशोभनीय बताते हुए उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

सफाई करने गए कर्मियों से बदसलूकी का आरोप: वार्ड में वट सावित्री पूजा कार्यक्रम की सूचना पार्षद बिलाल ने 15 मई की सुबह 9.30 बजे दिया था। इस पर सफाई के लिए जेसीबी चालक अंबर सिंह, डंफर चालक पंचराम मरकाम और प्लेसमेंट श्रमिक अमन चौहान सुबह 10 ही मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए कचरा नहीं उठाने दिया।

खबरें और भी हैं...