पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फेरबदल, 19 कांस्टेबल जिले में हुए इधर से उधर

फेरबदल, 19 कांस्टेबल जिले में हुए इधर से उधर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस कप्तान ने जिले के थानों में बड़ा फेरबदल किया है। दो हेड कांस्टेबल, 19 कांस्टेबल को इधर से उधर किया है। इसमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह जमे हुए थे। व्यवस्था में बदलाव करते हुए एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मंगलवार शाम को सूची जारी की है।

इस बदलाव से लंबे समय से वनांचल के थानों में डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत मिली है। कुकदूर, दामापुर, तरेगांव जंगल और भोरमदेव थाना के हेड कांस्टेबल रमेश कश्यप, बीरबल साहू और आरक्षक समेत 9 पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र में नवीन पदस्थपना दी गई है। वहीं डीआरजी के 4 पुलिसकर्मियों को भोरमदेव, तरेगांव व पिपरिया थाने में पोस्टिंग दी गई है। रक्षित केंद्र के 3 पुलिसकर्मियों को कोयलारझोरी कैंप में ड्यूटी के लिए तैनात किया है।

4 आरक्षकों की पोस्टिंग

नक्सल प्रभावित थाना झलमला में क्राइम ब्रांच के सोहन वर्मा और तस्लीम आरिफ का तबादला कर दिया है। वहीं चिल्फी के आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत और बीरबल यादव की पोस्टिंग कर दी है। बताया जा रहा है कि इस तबादले को बतौर सजा देखा जा रहा है, लेकिन एसपी इंकार कर रहे हैं।

थाना प्रभारी भी बदलेंगे

जिले के कुछ थाना प्रभारियों को भी बदलने की तैयारी चल रही है। फेरबदल को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही कुछ निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव किए जा सकते हैं।

सजा जैसी कोई बात नहीं

प्रशासनिक दृष्टिकोण से थानों में आरक्षकों का फेरबदल किया गया है। सजा देने जैसी कोई बात नहीं है। जिन थानों में स्टॉफ की जरूरत थी, वहां आरक्षकों को नवीन पदस्थापना दी है। डॉ. लाल उमेंद सिंह, एसपी, कबीरधाम

खबरें और भी हैं...