जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 18 मई को
कवर्धा|जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 18 मई सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। सामान्य सभा की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग,खाद्य बीज भंडारण की समीक्षा व जिपं विकास निधि वर्ष 2018-19 के कार्यों का अनुमोदन किया जाएगा।