एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की सूची जारी
कवर्धा|एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में शैक्षणिक वर्ष 2018-19 में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित छात्रों को 20 दिवस के भीतर कक्षा पांचवी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण प्रमण पत्र की सत्यापित प्रति, टीसी, स्थाई जाति व मूल निवास प्रमाण समेत अन्य दस्तावेज के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।