जल प्रदाय योजना में पानी टंकी का होगा निर्माण
कवर्धा|पोंड़ी जल प्रदाय योजना अंतर्गत बोड़ला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पानी टंकी का निर्माण होगा। भेन्दा में 90 हजार लीटर, लालपुरखुर्द में 40 हजार, नेऊरगांव कला व मानिकपुर में 80-80 हजार, रेंगाखार में 60 हजार, पोंड़ी व बघर्रा में 50-50 हजार व उसलापुर में 40 हजार लीटर की पानी टंकी बनेगी।