पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमविरुद्ध संविदा भर्ती प्रक्रिया राज्य कार्यालय ने किया स्थगित

नियमविरुद्ध संविदा भर्ती प्रक्रिया राज्य कार्यालय ने किया स्थगित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एनएचएम ने विभिन्न पदों को लेकर विगत दिनाें विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती को राज्य के प्रमुख कार्यालय राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन ने नियम विरुद्ध भर्ती का हवाला देकर पूरी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दी। इसके चलते बुधवार को इंटरव्यू में पहुंचे बेरोजगारों ने रोष व्यक्त किया है।

बेराेजगार युवाओं को कहना था कि इंटरव्यू स्थगित करने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। वहीं ज्यादातर बेरोजगार कबीरधाम जिले को छोड़कर अन्य जिलों से आए हुए थे। विज्ञापन के अनुसार बेरोजगारों ने 300 से लेकर 600 रुपए तक के डीडी भी बनवाए थे। लेकिन इंटरव्यू स्थगित होने से इन्हें नुकसान हुआ है।

इन पदों पर ली जानी थी भर्ती: विभाग ने संविदा भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया था। इसमें डॉक्टरों से लेकर क्लर्क, नर्स समेत अन्य प्रकार के पद शामिल थे।

कवर्धा.इंटरव्यू दिलाने पहुंचे अभ्यर्थी

निर्देश का इंतजार कर रहे

राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को स्थगित की गई हैं। शासन से निर्देश मिलने पर फिर से इंटरव्यू आयोजित की जाएगी। डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, सीएमएचओ

खबरें और भी हैं...