पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोषणापत्र में किए वादे को भाजपा ने नहीं किया पूरा, नाराज अधिकारी कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

घोषणापत्र में किए वादे को भाजपा ने नहीं किया पूरा, नाराज अधिकारी-कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडरिया|भाजपा के घोषणा पत्र में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए किए गए वादों के अब तक पूरा न होने से नाराज अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। फेडरेशन के सदस्यों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संकल्प पत्र 2013 में अधिकारी-कर्मचारी के लिए विभिन्न मांगों को पूरा करने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक भाजपा की सरकार बनने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है।

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा कराने के लिए कई बार शासन स्तर पर मुख्यमंत्री व सचिव स्तर पर चर्चा की गई, लेकिन परिश्रम शून्य रहा। ऐसे में फिर से 15 मई को छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर तहसील इकाई पंडरिया ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम एसडीएम पंडरिया की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए कर्मचारियों ने सीएम से चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे को अमल करने की मांग की है। उनके मांग में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान देने, 33 वर्ष सेवा काल के स्थान पर 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पूर्ण पेंशन का लाभ देने, 7वां वेतनमान के वेतन एरियर्स व महंगाई भत्ते की किस्त (केन्द्र के समान) दिए जाने व अन्य मांगें शािमल है।

कवर्धा. नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते फेडरेशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...