पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदगी में वट सावित्री पूजन, पार्षद ने सीएमओ को गिफ्ट किया कचरा

गंदगी में वट सावित्री पूजन, पार्षद ने सीएमओ को गिफ्ट किया कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के दीनदयाल नगर वार्ड- 5 में मंगलवार को पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहानिगों ने वट सावित्री की पूजा की, वो भी गंदगी के बीच। क्योंकि हफ्तेभर से सफाई हुई है न नुक्कड़ से कचरा उठा है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका अफसरों ने ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेसी पार्षद बिलाल खान समेत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ से कचरा उठाया। उसे गिफ्ट बॉक्स में भरा और नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को भेंट किया।

इस दौरान पार्षद और सीएमओ के बीच सफाई को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई। पार्षद बिलाल खान ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी वार्डों में कचरा उठाने नहीं आते हैं। मोहल्ले में घरों के सामने और नुक्कड़ पर कचरों का ढेर लगा है। लोग जगह-जगह फैले कचरों की गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान हैं। पालिका के सफाई दरोगा से कहने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन सफाई नहीं होती। इधर सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों को रोज लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं।

1

2

रेगुलर कचरा नहीं उठने के लिए ये 3 जिम्मेदार

1. राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सफाई दरोगा: सफाई के लिहाज से शहर को 3 जोन में बांटा गया है। जोन- 1 में वार्ड- 1 से 9 तक सफाई की जिम्मेदारी सफाई दरोगा राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर है। उसके अंडर 27 सफाईकर्मी है।

3. बलबीर सिंह, सुपरवाइजर: जोन- 3 में वार्ड- 19 से 27 तक सफाई का काम बलबीर सिंह के जिम्मे है, जो प्लेसमेंट एजेंसी के सुपरवाइजर हैं व नगर पालिका में सफाई दरोगा का काम भी देखते हैं। वार्डों में रेगुलर कचरा नहीं उठने के लिए ये भी जिम्मेदार है।

1. गंदगी के बीच दीनदयाल नगर वार्ड 5 में वट सावित्री की पूजा करती सुहागिनें।

2. सीएमओ को भेंट किया कचरा।

2. राकेश ठाकुर, सफाई दरोगा: जोन- 2 में वार्ड- 10 से 18 तक सफाई की राकेश ठाकुर की है। नपा में मूलत: भृत्य पद पर पदस्थ राकेश को फील्ड का अनुभव नहीं है। रेगुलर सफाई दरोगा नहीं होने से उन्हें ये काम सौंपा गया है।

82 सफाईकर्मियों की गैंग

नगर पालिका में 82 सफाईकर्मी हैं। इनमें 30 रेगुलर और 52 प्लेसमेंट कर्मी है। कचरा उठाने के लिए 1-1 डंपर व ट्रैक्टर ट्राॅली, 3 जेसीबी मौजूद है। सफाई कार्य में लगे वाहनों के डीजल और कर्मियों की सैलरी पर हर महीने 12 लाख रुपए यानि सालभर में करीब 1.44 करोड़ खर्च होते हैं।

सीधी बात

सुनील अग्रहरि, सीएमओ, नपा कवर्धा

रोजाना 3 बार करते सफाई

पर्याप्त सफाईकर्मी होने के बाद भी वार्डों से कचरा क्यों नहीं उठ रहा है?

-ऐसा नहीं है। वार्डों में रोजाना 3 टाइम सफाई हो रही है।

..तो वार्ड- 5 के पार्षद ने अपको कचरा भेंटकर ऐसा क्यों कहा?

-दरअसल एक दिन पहले कोई सफाईकर्मी नहीं आया था, इसलिए वार्डों में सफाई नहीं हो सकी।

इस पर क्या कार्रवाई होगी?

-सफाई दरोगा को नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाएंगे। काम पर न आने वाले कर्मियों की वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...