पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत सचिव नहीं करता कोई काम शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट

पंचायत सचिव नहीं करता कोई काम शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को कवर्धा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जरती के आश्रित ग्राम नाऊडीह के लोगों ने पंचायत सचिव रतनदास मानिकपुरी की शिकायत कलेक्टर से की है। ग्रामीणों की शिकायत है कि पंचायत सचिव ग्राम पंचायत के कार्याें में ध्यान नहीं देते। साथ ही उन्हें योजनाओं की भी जानकारी नहीं दी जाती। इससे वे शासन के योजनाआें से वंचित हैं।

राजाराम वर्मा, मालती, नंदलाल ने बताया कि पंचायत सचिव रतनदास मानिकपुरी विगत 2 साल पंचायत के कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। गांव के लोग कई बार योजनाओं के लाभ को लेकर सचिव को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन सचिव ने आवेदन काे आगे फारवर्ड नहीं किया। इसके चलते ग्राम नाऊडीह के लोगों को शासन के योजना का लाभ नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने कलेक्टर से सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है। इस दौरान राजू, भागवत, महेश, धर्मेन्द्र, लोकचंद वर्मा, सुनील वर्मा समेत ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कवर्धा. कलेक्टर से गुहार लगाने के लिए आए ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...