पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्थलगड़ी : जेल भरो आंदोलन विफल 7 संगठन भी नहीं जुटा पाए आदिवासी

पत्थलगड़ी : जेल भरो आंदोलन विफल 7 संगठन भी नहीं जुटा पाए आदिवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर के पत्थलगड़ी में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आदिवासी समाज के लोगों ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था। आदिवासी समाज के 7 संगठन मिलकर भी 20 लोग जमा नहीं कर सके।

नगर के आदिवासी मंगल भवन 15 से 17 लोग ही इकट्‌ठा हुए। दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट का घेराव होना था, लेकिन भीड़ नहीं जुटा पाने के कारण आंदोलन विफल हो गया। आंदोलन औपचारिकता में निपट गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह धुर्वे बताते हैं कि आंदोलन को लेकर जिला गोंड समाज सेवा समिति, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, कोयतूर संगठन, जिला गोंडवाना समाज, जिला समग्र युवा कल्याण समिति और जिला हल्बा समाज के अध्यक्ष व सदस्यों को बुलाया गया था। लेकिन भीड़ इकट्‌ठा नहीं हो पाई।

बैरिकेड्स पर 5 हजार खर्च: घेराव को रोकने के लिए पुलिस सुबह से ही तैयारी में लगी थी। कलेक्टोरेट से 100 मीटर पहले सैगोना रोड पर बैरिकेड्स लगाए गए। इसे लगाने के लिए मजदूराें पर 5 हजार रुपए खर्च किया।

कवर्धा. आदिवासी मंगल भवन में ही ज्ञापन साैंपकर निभाई औपचारिकता।

खबरें और भी हैं...