12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कवर्धा|जिला प्रशासन द्वारा जिले के तीन विपत्ति ग्रस्त परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। इनमें पंडरिया तहसील के दोमसरा निवासी कुमारी सुरेखा की मृत्यु हो जाने पर मैकूदास व कापादाह निवासी रामनाथ की मृत्यु हो जाने पर अनिल कुमार साहू को 4-4 लाख रुपए व बोड़ला तहसील के खम्हरिया निवासी नन्हें सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर देवन सिंह को 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया गया हैं।