पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य व सूखा राहत मांगने 22 को होगा प्रदर्शन

समर्थन मूल्य व सूखा राहत मांगने 22 को होगा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सहसपुर लोहारा

जोगी कांग्रेस के लोहारा ब्लॉक विश्राम गृह में गित दिनों जोगी कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें किसानों व ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। 22 मई को तहसील कार्यालय का घेराव किए जानेे का निर्णय लिया गया है।

बैठक में जिलाध्यक्ष अगमदास अनंत, कवर्धा विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चना का समर्थन मूल्य 4400 रुपए करने, सूखा राहत से वंचित किसानों को मुआवजा राशि दिलाने, सोयाबीन के प्रभावित किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग शासन से गई। इसके साथ ही तहसील कार्यालय में नामांतरण, बंटवारा, फौती उठाने, जैसे कई मामलों के लिए ग्रामीण महीनों से चक्कर काट रहे हैं। किसी का नक्शा में या खसरा में त्रुटि सरकार के डिजिटल करने के कारण हुआ है। इसेे सुधारने के लिए पटवारी कर्मचारियों द्वारा पैसों की मांग की जाती है।

इन मुद्दों को लेकर प्रभारी जितेंद्र व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह गहरवार के नेतृत्व में जनता कांग्रेस 22 मई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं तहसील कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। बैठक में मुकेश झारिया, आशीष ठाकुर, तारकेश्वर वैष्णव, सैफ्फुद्दीन, खेलावन मानिकपुरी, रामहु, देवीलाल, संतोष ध्रुवे, बैसाखू, मनोज वर्मा, लेखराम मंडावी, शुभम, अजय कौशिक, पूरन साहू, जोहान साहू, धरमु् साहू, महेन्द्र ध्रुवे, सरवन सिन्हा, केशव यादव, गज्जू मानिकपुरी, रूपेश मिश्रा, मनहरण यादव, हीरालाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...