कवर्धा|शहर के गंगानगर वार्ड- 3 में मौजूद डबरी तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस पर 74 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सौंदर्यीकरण के तहत तालाब किनारे सिटीजन पार्क के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। तालाब को डेवलप करने का काम 40 फीसदी पूरा हो चुका है। तालाब किनारे चारों ओर पीचिंग निर्माण हो चुका है।
डेढ़ एकड़ क्षेत्र में फैला है तालाब: गंगानगर और कैलाश नगर के बीच स्थित यह तालाब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण होने से दोनों वार्ड के 2000 से ज्यादा आबादी को सुविधा मिलेगी। वार्डवासी यहां घूमने आ सकेंगे। इसके अलावा मार्निंग वॉक भी कर सकेंगे।