कवर्धा|श्रम विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में शामिल खिलाड़ियों को 5 से 7 हजार रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिले के पंजीकृत श्रमिक जिनके बच्चे नेशनल व स्टेट खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं और प्रथम से तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं, उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन देना होगा।