जिला पुलिस विभाग अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर काम कर रही है। 6 माह पहले एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह से मिलने ग्राम खुटू निवासी केशव डहरिया पहुंचा था। केशव ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी छोटी लड़की भारती अप्लास्टिक एनिमिया बीमारी से पीड़ित है।
इलाज के करीब 50 हजार रुपए का खर्च आ रहा हैं। लेकिन वे गरीब है, जिसके चलते इलाज नहीं हो पा रहा हैं। इसे देखते हुए एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने एक आदेश जारी कर अपने विभाग के कर्मचारियों को स्वेछा अनुसार बच्ची का इलाज के लिए मदद करने निर्देश जारी किया। पुलिस विभाग ने बच्ची की इलाज के लिए 50 हजार रुपए की मदद की। शुक्रवार को 6 माह इलाज के बाद बच्ची एसपी ऑफिस पहुंच कर एसपी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। शुक्रवार को मुलाकात के दौरान बोड़ला एसडीओ आशीष बंछोर समेत विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
कवर्धा.इलाज होने के बाद स्वस्थ हुई बच्ची भारती डहरिया ने एसपी मुलाकात की।