कवर्धा|नगर के विप्र भवन में रविवार को विप्र समाज के अध्यक्ष सीपी चौबे की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की विशेष बैठक रखी गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें समाज के सचिव टीआर तिवारी द्वारा व्रतवंध संस्कार मे हुए खर्च का व्योरा प्रस्तुत किया गया। इसे सभी कार्यकारणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से अनुमोदित किया।