विकास यात्रा, भाजयुमो की बैठक में दी गई जानकारी
कवर्धा|विकास यात्रा के पहले चरण में 26 मई को सीएम डॉ. रमन सिंह पंडरिया में सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम काे लेकर भाजयुमो भी तैयारी कर रही है। इसे लेकर रविवार को कार्यसमिति की बैठक बोड़ला में रखा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री पीयूष सिंह सभी कार्यकर्ताओ को विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी उन्होंने सभी 16 शक्ति केन्द्रों में 21 से 25 तक बैठक आयोजित करने तथा सभी वन बूथ ट्वेंटी यूथ के कार्यकर्ताओं को विकास यात्रा में शामिल करने सुनिश्चित करने कहा। रिन्केश वैष्णव ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।