पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे रोकने के जिम्मेदार ही माल वाहकों में लटककर करते हैं सफर

हादसे रोकने के जिम्मेदार ही माल वाहकों में लटककर करते हैं सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिल्फीघाटी में एक दिन पहले ही सवारी ढो रहे मालवाहक के पलटने से 7 लोगों की मौत हुई थी। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, ये जिम्मेदारी पुलिस की बनती है, लेकिन वे खुद ही मालवाहकों पर लटककर सफर करते दिख रहे हैं। चिल्फी से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सवारी ढोने वाले मालवाहकों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की पोल खोल दी है।

मालवाहक में सवारी ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ है। उस पर एक पुलिसकर्मी की मौजूदगी भी साफ दिख रही है। छग सीमा से लगे मध्यप्रदेश के गांवों से मालवाहकों में भर-भरकर सवारियां चिल्फी व अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में जाती है। चिल्फी में साप्ताहिक बाजार के दिन ये नजारा आम होता है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, इसलिए कमाई के फेर में चालक ऐसे मालवाहकों में बदस्तूर सवारियां ढो रहे हैं। मध्यप्रदेश और छग की सीमा से लगे चिल्फी थाने में अक्सर ट्रकों और कार की चेकिंग होते देखी जाती है। लेकिन ट्रैक्टर और मालवाहक चलाने वालों की जांच नहीं होती।

कवर्धा. मालवाहक में सवारी के साथ पुलिसकर्मी।

समय-समय पर होती है कार्रवाई

सवारी ढोने वाले मालवाहक चालकों पर समय-समय में कार्रवाई होती है। फिर भी लोग बाज नहीं आते हैं। मालवाहक में पुलिसकर्मी के सफर करने की जानकारी नहीं है। मैं जानकारी लेता हूं। सौरभ उपाध्याय, टीआई, चिल्फी थाना

खबरें और भी हैं...