थानखम्हरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राजपूत के 26 वर्षीय बेटे भावेश राजपूत की जहर खाने से मौत हो गई। मामले में रायपुर पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम किया है।
जानकारी के अनुसार मृतक भावेश शनिवार सुबह 11 बजे कवर्धा के सपना लॉज में पहुंचा। यहां उसने रुकने के लिए कमरा बुक कराया। दोपहर करीब 3 बजे लाॅज के कर्मियों ने कमरे की सफाई के लिए काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खोलने पर इसकी सूचना कवर्धा पुलिस को दी। इसके बाद लाॅज पहुंचकर पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। यहां मृतक पुलिस को अचेत हालत में मिला। जहां उसने सल्फास व नींद की गोलियों का सेवन कर लिया था। युवक को तुरंत इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार नहीं होने पर रायपुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। रायपुर में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले में रायपुर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजन को सौंपा गया। कवर्धा थाना प्रभारी हरप्रसाद पाण्डेय के अनुसार युवक की पहचान लॉज में जमा किए पहचान संबंधी दस्तावेजों से हुई। वहीं घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शराब की शीशी, जहर की पुड़िया व नींद की गोलियां मौके से मिली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
भावेश राजपूत
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है