एसएससी कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम, आवेदन शुरू
कवर्धा|केन्द्र सरकार की संस्था एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) ने वर्ष 2018 के लिए कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम को लेकर विज्ञापन कर दिया है। इसमें विभिन्न प्रकार के पद हैं। इसी परीक्षा की मेरिट अंकों के आधार पर केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तारीख 4 जून निर्धारित है।