पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगले माह से शुरू होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा

अगले माह से शुरू होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब शहर के साथ वनांचल के लोगों को बीमारियों के उपचार के लिए मेट्रोसिटी के हॉस्पिटलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिला स्वास्थ्य समिति ने टेंडर जारी कर जिला अस्पताल समेत जिले के 4 सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली है। जिससे गांव के लोग डॉक्टरों से ऑनलाइन बीमारियों से संबंधित परामर्श ले सकते हैं।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। टेली मेडिसिन की सुविधा के लिए बीमारियों से संबंधित डॉक्टर के पास अपना ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा। इसके बाद डॉक्टर अगले दिन मरीज को समय देगा। इतना ही नहीं ब्लड जांच व अन्य जांच रिपोर्ट संबंधित डॉक्टर को भेज सकते हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर लिखे गए दवा पर्ची की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल से निकाल कर मेडिकल स्टोर से दवा ले सकते हैं।

इस तरह होगा इलाज, जून में होगा शुरू: वर्तमान में जिले के स्वास्थ्य अमला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। 1.50 लाख रुपए से अधिक का वेतन देने के बाद के भी डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति टेलीमेडिसिन को लेकर काम कर रही हैं। इसे अगले माह जून में शुरु किया जाएगा। इस टेलीमेडिसिन का लाभ लेने के लिए संबंधित मरीज को जिला अस्पताल समेत 4 अन्य सीएचसी केन्द्रों में जाना होगा। जहां केन्द्र में मौजूद डॉक्टर संबंधित मरीज का इलाज करेगा। बीमारी को देखते हुए डॉक्टर टेलीमेडिसिन के जरिए मरीज को उस बीमारी के विशेषज्ञ से ऑनलाइन बात कराऐगा। विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श देंगे।

जिला अस्पताल समेत 4 सीएचसी में मिलेगी सुविधा, जारी किया टेंडर, अब मरीज को बगैर छुए डॉक्टर देंगे परामर्श

कवर्धा. सहसपुर लाेहारा में भी टेलीमेडिसिन की सुविधा मिलेगी।

यहां किया जाएगा 7 प्रकार की बिमारियों का इलाज

सीएमएचओ डाॅ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की ओर टेंडर जारी किया गया हैं। इस टेंडर में कोई भी संबंघित कंपनी 23 मई तक आवेदन कर सकती हैं। वर्तमान में इसे जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी केंद्र बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया व सीएचसी झलमला में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कवर्धा के साथ इन चारों केंद्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी ठीक हैं। इन जगहों में टेलीमेडिसिन सहीं ढंग से आॅपरेटर किया जा सकता हैं। टेंडर के मुताबिक टेलीमेडिसिन में कार्डियोलॉजी, आर्थोपेडिक, डाइबेटोलॉजी, मेडिसिन, गुप्त रोग का इलाज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...