कवर्धा|नगर के कलेक्टोरेट काॅलोनी स्थिति राजपूत क्षत्रिय चेतना विकास संघ के भूमि पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष रजनीश राजपूत व सचिव सुशील राजपूत ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला व ध्वज फराकर पूजा अचर्ना की। महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के गतिविधियों व आने वाले समय पर कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। चंद्रहास सिंह, हिरा सिंह, भगवान सिंह ठाकुर, देवनारायण सिंह, अजय सिंह, रामेश्वर सिंह, हिरा ङ्क्षसह आदि उपस्थित थे।