कवर्धा|दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लिटीखुर्द में आस्था अभियान के तहत शिविर लगाया। इस दौरान चौकी प्रभारी एसआई तेज वर्मा ने गांव के लोगों को अपराध रोकने संबंधित जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि गांव की सुरक्षा का दायित्व पुलिस के साथ गांव में रह रहें लोगो की भी हैं। गांव में कोई भी अंजान व्यक्ति निवास करता है, जिसकी गतिविधि संदेह के घेरे में हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस चौकी में दे। शिविर में उन्होंने गांव वालों को एटीएम से ठगी को रोकने संबंधित जानकारी दी। इस दौरान दशरंगपुर पुलिस चौकी के कर्मचारी उपस्थित थे।