सहसपुर लोहारा|राजनांदगांव कवर्धा मार्ग पर स्थित सदगुरु कबीर आश्रम खड़ौदा (ओड़िया खुर्द) में रविवार को कबीर प्राक्टय दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सतगुरु कबीर सत्संग समिति ओड़िया, बिरनपुर, तालपुर, कुरलू, इरिमकसा, खड़ौदाखुर्द, महाराटोला, सारी, सहित 24 गांवों के सत्संगी शामिल हुए। बिरनपुर के लखन पटेल ने बताया कि इस दौरान सुबह से ही गुरु पाठ, सत्संग पूजा हुई। इसके बाद कबीर के अनुयायियों व राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया। शर्बत वितरण के दोपहर में भंडारा का आयोजन किया गया।