पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लौहयुक्त पानी िनकलने के कारणों का पता लगाएं

लौहयुक्त पानी िनकलने के कारणों का पता लगाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा| कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सोमवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी उपस्वास्थ्य केन्द्रों और आश्रम-छात्रावासों में लगे हैण्डपंपों में पंप डालकर ओवर-टैंक लगाकर पेयजल व्यवस्था करने और वनांचल क्षेत्रों में हैण्डपंपों से लौहयुक्त पानी निकलने की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने पीएचई को निर्देशित किया हैं। अधिकारियों को धान एवं सोयाबीन की क्षतिपूर्ति राहत राशि दिलाने, चकबंदी योजनाएं सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा राशि, वनभूमि पट्टा,फसल बीमा, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से संबंधित मांगों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...