पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 हजार से ज्यादा माल वाहक मालिक आए दायरे में

1 हजार से ज्यादा माल वाहक मालिक आए दायरे में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में जीएसटी अधिनियम 2017 की ई-वे बिल 1 जून से लागू होने वाली है। ई-वे बिल ट्रांसपोर्टर, सप्लायर को ई-वे बिल लेना बेहद जरूरी है। बिना ई-वे बिल के माल ढुलाई पर जुर्माना होगा। वाणिज्य कर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पहले ई-वे बिल एक राज्य से दूसरे राज्य में माल ढुलाई को लेकर किया जाता था। वर्तमान में अब 50 हजार से अधिक का सामान क्षेत्रीय जगहों से बाहर परिवहन करने पर अनिवार्य किया गया है। मसलन कवर्धा से पंडरिया, पोंड़ी, बोड़ला समेत अन्य जगहों में 50 हजार से अधिक सामान भेजने पर ट्रांसपोर्टर या सप्लायर को ई-वे बिल लेना अनिवार्य है।

50 हजार से अधिक की माल ढुलाई पर ई-वे बिल अनिवार्य, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

कवर्धा.वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

ई-वे बिल जारी करने का नहीं लगेगा शुल्क: कार्यालय में शुरु किए गए हेल्प डेस्क वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त भूपेन्द्र बहादुर ने बताया कि ई-वे बिल को लेकर जिले के व्यवसायियों को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि ई-वे बिल प्रणाली पूर्ण रुप से आनॅलाइन किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी फीस नहीं ली जाती है। संबंधित ट्रांसपोर्टर या सप्लायर को आनॅलाइन ई-वे बिल लेना होगा। इस नई वाणिज्य प्रणाली को लेकर वाणिज्य कर विभाग ने कार्यालय में हेल्प डेस्क सेंटर प्रारंभ किया है। संबंधित व्यक्ति 50 हजार के माल ढुलाई करने के पूर्व हेल्प सेंटर से नि:शुल्क ई-वे बिल जनरेट करा सकता है।

इस तरह करना होगा पंजीयन

विभाग के अफसर भूपेन्द्र बहादुर ने बताया कि ई-वे बिल प्रणाली में पंजीयन कराना बेहद अासान हैं। कोई भी संबंधित व्यक्ति घर बैठे माल ढुलाई के पहले ई-वे बिल जारी कर सकता हैं। इसके लिए विभागीय वेबसाइट ईवेबिलजीएसटी डॉट जीओव्ही डॉट इन में जाना होगा। वेबसाइट के माध्यम से पहले पंजीयन कराना होगा। फिर पूर्ण जानकारी के बाद माल ढुलाई की राशि डाल कर बिल जनरेट किया जाएगा। जिले के संबंधित लोगो को इस प्रणाली को लेकर ट्रेनिंग भी दिया जा रहा हैं। वर्तमान में बेमेतरा जिले के नवागढ़,थान-खम्हरिया कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा, बोड़ला में विभाग ने शिविर लगाकर ट्रेनिंग दे चुकी हैं। वहीं 23 मई बुधवार को कार्यालय में जिले के सभी ट्रांसपोर्टर व बड़े व्यवसायियों को ट्रेनिंग दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...