राज्य सरकार ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। इससे पहले पिछले तबादले आदेश के संशोधन की सूची भी जारी हुई थी। इन तबादलों में कबीरधाम जिला भी प्रभावित हुआ है। अब तक पंडरिया एसडीएम का कामकाज संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी को जनपद पंचायत सीईओ बनाकर जांजगीर चांपा भेजा गया है। उनके साथ ही कवर्धा एसडीएम का काम संभालने के बाद वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रकांत कौशिक को डिप्टी कलेक्टर के तौर पर ही बस्तर भेजा गया है।
चंद्रकांत कौशिक की कवर्धा शहर के डेवलपमेंट प्लान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके स्थान पर अब तक बलरामपुर के डिप्टी कलेक्टर रहे अनिल कुमार सिदार को भेजा गया है। साथ ही विनय कुमार सोनी को भी मालखरौदा जांजगीर चांपा से बतौर डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम भेजा गया है।