कवर्धा|पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारभाठा के पास साेमवार शाम करीब 5 बजे ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दी। अमलीमालगी थाना कुंडा निवासी झरियाईन बाई पति स्व.कुंज बिहारी(55) अपने लड़के के साथ ग्राम नवापारा से छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही थी। तभी ग्राम चारभाठा के पास ट्रक ने ठोकर मार दी। इससे माैके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया हैं।