पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनाई 200 मीटर लंबी सड़क, मुरुम पर उबड़ खाबड़ निर्माण, टिकेगी नहीं

बनाई 200 मीटर लंबी सड़क, मुरुम पर उबड़-खाबड़ निर्माण, टिकेगी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुंटू मेन रोड से घुघरीकला के स्लम आवास तक पहुंचने के लिए 200 मीटर लंबी सीसी रोड बनाई जा रही है, जिसमें अनियमितता देखी जा रही है। निर्माणाधीन सड़क को मुरूम के ऊपर ही उबड़-खाबड़ निर्माण किया जा रहा है, जो टिकाऊ नहीं है। क्योंकि बेस कमजोर है और बरसात में ये सड़क धंस जाएगी।

सड़क के लिए साढ़े 6 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। निर्माण के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाला था। कोरबा की मां भवानी कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को ठेका मिला है। सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया है, लेकिन इसमें गड़बड़ी की जा रही है, इससे लोग नाराज हैं।

कवर्धा. स्लम आवास पहुंचने उबड़-खाबड़ मार्ग पर सीसी रोड बना रहे।

8 इंच ऊंची है सड़क

निर्माणाधीन यह सीसी रोड 200 मीटर लंबी है। इसकी चौड़ाई 4 मीटर है और 8 इंच ऊंचाई है। इसके निर्माण पर साढ़े 6 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर पालिका अफसरों का कहना है कि भुगतान के पहले गुणवत्ता जांच की जाएगी।

बारिश में कीचड़ से बचने किया जा रहा निर्माण

कवर्धा शहर को झुग्गीमुक्त करने घुघरीकला में स्लम आवास का निर्माण किया गया है। वर्तमान में यहां 250 गरीब परिवार निवासरत हैं। मेन रोड से इन आवासों तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता है, जिसके चलते बरसात में आवागमन में परेशानी होती है।

पानी डलवाकर रोलिंग हुई

पानी डलवाकर जेसीबी से अच्छे से रोलिंग कराई गई है। पहले से डब्ल्यूबीएम था, तो बेस अच्छा मिल गया है। वैसे भी क्वालिटी टेस्ट के बाद ही संबंधित कंपनी को 6 महीने या सालभर बाद भुगतान होगा। जीएस नामदेव, सब इंजीनियर, नपा कवर्धा

खबरें और भी हैं...