अल्पसंख्यक मोर्चा ने सांसद से की मुलाकात, सामुदायिक भवन की मांग
कवर्धा|रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कवर्धा विधायक अशोक साहू व पंडरिया विधायक मोतीराम चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सांसद अभिषेक सिंह से मुलाकात की। मोर्चा के शहर अध्यक्ष इकराम खान ने बताया कि जिले के मुस्लिम समाज के समस्याओं को लेकर सांसद को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के समाज के लोगों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। साथ ही समाज के लिए सामुदायिक भवन को लेकर मांग की गई। इस दौरान उर्दू अकादमी अध्यक्ष अकरम कुरैशी, हकीम खान समेत अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।