पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 103 बांध व 26 एनीकट का सर्वे होगा

103 बांध व 26 एनीकट का सर्वे होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबीरधाम जिले के सौ से अधिक लघु सिंचाई योजनाओं की खोई हुई सिंचाई क्षमता को कैसे बढ़ाया जाए, इसकी कार्ययोजना बनाई जाएगी। कार्ययोजना बनाने के लिए जल संसाधन विभाग सभी लघु सिंचाई योजनाओं का सर्वे कराएगा। इनमें 103 लघु सिंचाई बांध और 26 एनीकट शामिल है।

सर्वे के लिए इंजीनियर्स की टीम बनाई गई है। विभाग में 26 सब इंजीनियर और 10 असिस्टेंट इंजीनियर हैं। प्रत्येक इंजीनियर को 5-5 लघु बांध और एनीकट की स्थिति का भौतिक सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन इंजीनियर्स ने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है राज्य सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए सिंचाई योजनाओं का सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं।

ट्रेनिंग दी :-जल संसाधन विभाग के सभी असिस्टेंट व सब इंजीनियर की टीम बनाकर मोबाइल एप के जरिए सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बकायदा उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है।

सूखे रहते हैं लघु बांध: जिले में 103 लघु जलाशय है, जो पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। हर साल गर्मी में 5 महीने ये जलाशय सूखे ही रहते हैं। बारिश होने पर इन लघु बांधों में जलभराव होता है। तब कहीं जाकर खेतों की सिंचाई के लिए पानी दे पाते हैं, वो भी क्षमता का 50 फीसदी।

खबरें और भी हैं...